रविंद्र जड़ेजा भी संन्यास नहीं ले रहे, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

WD Sports Desk

सोमवार, 10 मार्च 2025 (16:38 IST)
चैंपियन्स ट्रॉफी के सफल आयोजन के बाद फैंस ने यह अटकलें लगाई थी कि जीत के बाद किसी वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा संन्यास का फैसला जरूर आएगा। इस बात को और हवा तब मिल गई जब रविंद्र जड़ेजा को विराट कोहली ने गले लगा लिया।

रविंद्र जड़ेजा जैसे ही अपना स्पैल पूरा करके आए तो विराट कोहली ने उनको गले लगा लिया। मैच के दौरान ही इस बात की अटकलें लगाई जाने लग गई कि रविंद्र जड़ेजा आज वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेगें।

लेकिन रविंद्र जड़ेजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोर पर यह लिखकर इन अटकलों को विराम लगा दिया कि वह अभी इस प्रारुप से संन्यास लेने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है।

Ravindra Jadeja's Instagram story.

- SIR JADEJA IS HERE TO STAY...!!!  pic.twitter.com/nTQNtNxEKo

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 10, 2025
चैंपियन्स ट्रॉफी में विजयी शॉट लगाने वाले रविंद्र जड़ेजा ने 10 ओवर के स्पैल में 30 रन दिए और टॉम लैथम का विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने अंत में 6 गेंदो में 9 रन बनाए और विजयी चौका भी लगाया।

रविंद्र जड़ेजा ने रोहित शर्मा की तरह ही संन्यास की अटकलों पर विराम लगाकर यह बात चयनकर्ताओँ को बताने की कोशिश की है कि वह भी साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्वकप का हिस्सा बनना चाहते हैं।

Ravindra Jadeja and his wife Rivaba Jadeja with Champion Trophy 2025 . pic.twitter.com/BYeptLojuo

— Jay Cricket. (@Jay_Cricket12) March 10, 2025
फाइनल मैच जीतने के बाद उनकी पत्नी रिवाबा जड़ेजा और उनकी बेटी उनके साथ मैच के अंत में सेरेमनी के बाद अन्य खिलाड़ियों और उनके परिवार से मिलती दिखी।

Ravindra Jadeja with his Family after the Champion Trophy Victory pic.twitter.com/cJY1tTeeVo

— Vikas Yadav (@VikasYadav66200) March 10, 2025

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी