स्विट्जरलैंड को ‘पृथ्वी का स्वर्ग’ कहा जाता है। सफेद बर्फ से ढंकी एल्प्स की खूबसूरत पहाड़ियां, चारों ओर हरियाली, मन को मदहोश कर देने वाली नदियां, कल-कल करते झरने हर किसी का मन मोह लेते हैं। वैसे तो स्विट्जरलैंड छोटा-सा देश है, लेकिन यहां स्कीइंग, लंबी पैदल यात्रा, पर्वतारोहण जैसी कई रोमांचक गतिविधियों के साथ बेहद खूबसूरत और सुखद सैर का मजा लिया जा सकता है।