Holi स्पेशल : होली पर बनाएं नमक पारे इस सरल विधि से

Namak pare
 
सामग्री : 
 
500 ग्राम मैदा, 200 ग्राम रवा, आधा कप गरम किया हुआ तेल मोयन के लिए, अजवायन दो छोटे चम्मच कटोरी, नमक, बेकिंग पावडर, तलने के लिए पर्याप्त तेल। 
 
 
विधि : 
 
मैदा और रवा मिक्स करके तेल का मोयन, नमक, बेकिंग पावडर और अजवायन डालकर मिक्स कर लें। अब गरम पानी से कड़ा गूंथ लें। और थोड़ी देर कपड़े से ढंककर रख दें। 
 
अब मैदे की मोटी लोई बनाकर थाली या बड़े पटिए पर पतली बेल लें। चाकू या सांचे की सहायता से मनचाहे आकार में शकरपारे काट लें और कपड़े पर फैला दें। थोड़ी देर बाद तेल गरम करके उसमें गुलाबी कुरकुरे होने तक तल लें। पेपर पर डालकर अतिरिक्त तेल अलग कर दें। ठंडे होने के बाद नमक पारे को डिब्बे में भर कर रख दें और घर आए मेहमानों को खिलाएं। 

ALSO READ: इस होली लाजवाब कलरफुल गुझिया बनाएं और जीतें सबका दिल

ALSO READ: भारत की पारंपरिक मिठाई है श्रीखंड, इस होली पर बनाएं, पढ़ें सरल विधि

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी