हैदराबादी अचार

ND

सामग्री :
कच्चे आम के टुकड़े 1 किलो, नमक 250 ग्राम, पिसी हल्दी 50 ग्राम, पिसी मिर्ची 250 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, मैथीदाना 1 चम्मच (दोनों भुनकर पिसे हुए), सरसों 200 ग्राम (दरदरी), लहसुन 100 ग्राम छीलकर पिसा हुआ, साबुत लाल मिर्ची 10, कलौंजी 1 चम्मच, तेल 500 ग्राम,जीरा भुनने के पहले 1 चम्मच व सरसों 1 चम्मच अलग रखिए।

विधि :
आम के टुकड़ों में नमक व हल्दी मिलाकर दो दिन रख दीजिए। सभी मसाले मिलाइए। तेल को खूब गरम करके उसमें कलौंजी, 1 चम्मच जीरा, लहसुन की 1 कली और 1 चम्मच सरसों डाल दीजिए।

जब तेल ठंडा हो जाए तो उसमें आम के टुकड़े व पिसे हुए मसाले डालकर मिला दीजिए। पंद्रह दिन बाद खाने में लीजिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें