What Is The Pakistn Real Name: करीब 200 साल भारत पर राज करने के बाद जब अंग्रेज यहां से गए तो सन 1947 में देश के दो टुकड़े कर गए। यूं तो विभाजन की त्रासदी से जन्मे इस मुल्क को हम 'पाकिस्तान' के नाम से जानते हैं, लेकिन क्या आपको इसका पूरा और आधिकारिक नाम पता है? आइए, इस रोचक सवाल का जवाब जानते हैं और साथ ही जानते हैं पाकिस्तान से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जो शायद आपने पहले न सुने हों।
क्या है पाकिस्तान का पूरा नाम
जिस देश को हम और सारी दुनिया आमतौर पर पाकिस्तान कहती है, उसका आधिकारिक और पूरा नाम है 'इस्लामी-जम्हूरिया-ए-पाकिस्तान' (Islamic Republic of Pakistan)। यह नाम स्पष्ट रूप से देश की इस्लामी पहचान और उसके गणतंत्र स्वरूप को दर्शाता है।
किसने दिया पाकिस्तान को ये नाम
इस नाम के पीछे की भी एक कहानी है । असल में पकिस्तान का नाम पहले पाकस्तान हुआ करता था जो कि यहां के राज्यों P पंजाब, A अफगान, K कश्मीर, S सिंध और TAN बलुचिस्तान से लिया गया था। पाकस्तान शब्द 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने गढ़ा था। लेकिन बाद में मुहम्मद अली जिन्ना ने इसे पाकस्तान से बदलकर पकिस्तान कर दिया।
'पाकिस्तान' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है: 'पाक' जिसका अर्थ है 'पवित्र' और 'स्तान' जिसका अर्थ है जमीन या 'भूमि'। इस प्रकार, पाकिस्तान का शाब्दिक अर्थ 'पवित्र भूमि' है, जो अक्सर इस्लाम से इसके गहरे जुड़ाव के संदर्भ में देखा जाता है।