इलाहाबाद के कुंभ मेले में श्रद्धालु इस बार गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी में बने पक्के घाटों पर डुबकी लगाएंगे साथ ही वहीं पर सरकर ने पूजा-पाठ का इंतजाज करवाया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने चार पक्के घाट 100 कच्चे घाटों का इंतजाम किया है। कुंभ मेले में कुल 14 सेक्टर बनाए गए हैं।
इलाहाबाद में संगम और उसके नजदीक जो चार पक्के घाट बनाए गए हैं वह सभी यमुना नदी पर हैं। कुंभ मेले के सेक्टर-13 और 14 में बने अरैल में बने पक्के घाट से सीधे संगम में डुबकी लगाई जा सकेगी। जबकि बाकी तीन घाटों पर यमुना में स्नान हो सकेगा।
यहां से गंगा और संगम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट पर ही नावों का इंतजाम किया गया है। लेकिन गंगा नदी पर पक्के घाट मेला खत्म होने के बाद बनाए जाएंगे, क्योंकि गंगा पर बनने वाले घाटों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार को इन घाटों का उद्घाटन किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सासंद रेवती रमण सिंह समेत कई और नेता मौजूद थे।
कुम्भ मेले का पहला शाही स्नान 14 जनवरी, मकर संक्रांति से प्रारंभ हो चुका है। इस शाही स्नान पर मेले में साधु संतों समेत लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। (एजेंसी)