बताया जा रहा है कि मशीन से सफाई का काम पूरा होने के बाद मशीन का एक पार्ट चैंबर में गिर गया था। उसी पार्ट को निकालने के लिए दोनों कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे. मृतकों की पहचान करण यादव और अजय दूधिया के रूप में हुई है। DCP कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि दोनों ही कर्मचारियों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
SDRF को बुलाया गया
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों कर्मचारियों को बचाने के लिए एक अन्य सफाई कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक भी चैंबर में उतरे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था, हालांकि तब तक दोनों कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी। मामले की जांच राजेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही है।
घटना पर महापौर पुष्यमित्र ने कहा कि पूरा नगर निगम परिवार दुख की घड़ी में दिवंगतो के परिजनों के साथ है महापौर द्वारा इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं जांच में जो भी तथ्य आएंगे उस आधार पर कार्रवाही की जाएगी। चोइथराम अस्पताल के पास घटित दुखद घटना में नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारी करण यादव एवं अजय डोडिया के असामयिक निधन से अत्यंत दुःख दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। Edited by : Sudhir Sharma