Indore Weather Update News : पहाड़ों पर बर्फबारी का सीधा असर मध्य प्रदेश के इंदौर में भी देखने को मिल रहा है। शहर में इन दिनों खासकर रात के समय ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है। ठंड ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने इंदौर और आसपास के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। यह तापमान औसत न्यूनतम तापमान से 9 डिग्री कम है। दिन में जहां शहरवासियों को धूप निकलने से राहत मिल रही है, वहीं उत्तरी हवाएं रात से अल सुबह तक कड़ाके की ठंड का अहसास करवा रही हैं।
दिन में जहां शहरवासियों को धूप निकलने से राहत मिल रही है, वहीं उत्तरी हवाएं रात से अल सुबह तक कड़ाके की ठंड का अहसास करवा रही हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तरी हवाएं सीधे मध्य प्रदेश की ओर आ रही हैं। 37 साल पहले 30 नवंबर को इंदौर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।