बेहतरीन है भारत का परमाणु अप्रसार रिकॉर्ड

गुरुवार, 19 अप्रैल 2012 (09:23 IST)
FILE
अमेरिका ने भारत के परमाणु क्षमता संपन्न अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण को लेकर किसी तरह की चिंता जाहिर करने से इनकार करतहुवहापरमाणु अप्रसार रिकॉर्ड को बेहतरीन करार दिया।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि भारत का परमाणु अप्रसार रिकॉर्ड बेहतरीन है।

परमाणु अप्रसार के मुद्दों पर भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम कर रहा है और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह वॉशिंगटन एवं सोल में हुए दोनों परमाणु सुरक्षा सम्मेलनों में शामिल रहे हैं।

भारत के अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए टोनर ने कहा कि वह स्वाभाविक रूप से यह कहेंगे कि अमेरिका सभी परमाणु क्षमता संपन्न देशों से परमाणु क्षमताओं को लेकर संयम बरतने का आग्रह करता है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें