अफगानिस्तान में सुबह-सुबह आया 4.3 तीव्रता वाला भूकंप

सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (08:37 IST)
नई दिल्ली। तुर्की में तबाही का मंजर जारी है। इस बीच सोमवार को सुबह सुबह अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तत्काल भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप का झटका सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया है, जिसकी तीव्रता 4.3 थी। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्व में केंद्र सतह से 100 किलोमीटर की गहराई में था।

भारत के आसाम और सिक्किम समेत दुनिया के कई देशों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते सोमवार को आए विध्वंसक तूफान के चलते तुर्की-सीरिया में 34000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं भारत के भी कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप आ रहे हैं। आज ही सिक्किम में भी झटके महसू किए गए। वहीं बीते रविवार को असम में भूकंप आया था।
edited by navin rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी