लीबिया के तट पर जहाज पलटा, 74 प्रवासियों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (08:28 IST)
त्रिपोली। लीबिया के खोम्स तट के नजदीक प्रवासियों से भरा एक जहाज पलट गया जिसमें कम से कम 74 प्रवासियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक आईओएम ने बताया कि जहाज में करीब 120 लोग सवार थे।
ALSO READ: राहुल का बड़ा हमला, सैनिकों के लिए खरीदी नॉन-बुलेट प्रूफ गाड़ियां, मोदी के लिए महंगा जहाज
लीबियाई तटरक्षक बल और मछुआरों ने करीब 47 लोगों को इस हादसे में बचा लिया। इस हादसे में बचाए गए एक 6 माह के बच्चे की कुछ घंटों के भीतर मौत हो गई। 1 अक्टूबर से लेकर अब तक भूमध्यसागर में इस तरह का हुआ यह 8वां हादसा है। (वार्ता) (सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख