कार ब्लास्ट में बेटी दारिया की मौत, निशाने पर थे पुतिन के ब्रेन एलेक्जेंडर दुगिन

रविवार, 21 अगस्त 2022 (11:23 IST)
मास्को। रूस की राजधानी मॉस्को के बाहर हुए कार विस्फोट में दार्शनिक एलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारिया दुगिना की मौत हो गई हैं। एलेक्जेंडर को पुतिन का ब्रेन कहा जाता है।
 
रूस की समाचार एजेंसी तास के अनुसार कार में धमाका बोलशिए व्याजेमी गांव के निकट हुआ। जिसके बाद कार में आग लग गई और अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई। दारिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दारिया एक रहस्यमयी लेखिका के रूप में भी जानी जाती हैं। 
 
कार प्रसिद्ध दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता एलेक्जेंडर दुगिन की थी। बताया जा रहा है कि दुगिन खुद इस कार में बैठकर जाने वाले थे लेकिन अचानक उनका प्लान बदल गया। एलेक्जेंडर दुगिन को यूक्रेन पर रूसी हमले का मास्टरमाइंड कहा जाता है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी