मंगल पर NASA को मिली बड़ी कामयाबी, उतारा InSight, खुलेंगे रहस्यमयी दुनिया के राज...

मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (08:22 IST)
नासा का InSight  लैंडर यान मंगल ग्रह पर लैंड हो गया है। InSight  सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भारतीय समयानुसार 1 बजकर 24 मिनट पर लाल ग्रह की सतह पर पहुंचा। यह यान मंगल की रहस्यमयी बातों का पता लगाएगा।
 
छः महीने की यात्रा के बाद  InSight  ने मंगल की सतह पर लैंड किया। नासा की ओर से इसका लाइव प्रसारण भी किया गया। यह यान मंगल की रहस्यमयी दुनिया के बारे में जानने के लिए बनाया गया है।

यह ग्रह की सतह पर उतरने के दौरान 19,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से छः मिनट के भीतर शून्य की रफ्तार पर आ गया। इसके बाद यह पैराशूट से बाहर आया और लैंड किया।

इनसाइट InSight 4.5 अरब साल पहले मंगल, धरती और चंद्रमा जैसे पथरीले ग्रह कैसे बने।
 
क्या खूबियां हैं यान की...

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी