गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की शपथ ली

मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (08:42 IST)
संयुक्त राष्ट्र। बान की मून का स्थान लेने वाले नए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक संकटों से निबटने के लिए 71 वर्षीय इस वैश्विक निकाय की क्षमता सुधारने के वास्ते उसमें सुधार करने, उसे विकेंद्रीकृत करने एवं लचीला बनाने का निश्चय किया।
 
पुर्तगाल के 67 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस एक जनवरी को बान से संयुक्त राष्ट्र की कमान संभालेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में बान का पांच साल का दूसरा कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा होगा। गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के नौंवे महासचिव बने हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष जॉन विलियम ऐश द्वारा महासचिव पद की शपथ दिलाए जाने के बाद गुटेरेस ने 193 सदस्य राष्ट्रों को सांबेधित किया और कहा कि इस वैश्विक निकाय को विकेंद्रीकरण एवं अपनी नौकरशाही को लचीला बनाने के लिए काम करना चाहिए।
 
उन्होंने महासभा से कहा, 'यदि उसे क्षेत्र में स्टाफ सदस्य को तैनात करने में नौ महीने लग जाते हैं तो इससे किसी का फायदा नहीं है। संयुक्त राष्ट्र को फुर्तीला, कार्यकुशल एवं प्रभावी होने की जरूरत है। उसे प्रक्रिया पर कम, सेवाओं की आपूर्ति पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, नौकरशाही पर कम और लोगों पर अधिक बल देना चाहिए।' (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें