क्या सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का हो गया है तलाक?

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (09:51 IST)
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के संबंध सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दावा किया जा रहा है कि शादी के 12 साल के बाद ये दोनों अलग हो गए हैं। कुछ लोग इस तरह की खबरों को अफवाह बता रहे हैं। सानिया और शोएब दोनों ने इस मामले में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
कुछ मीडिया खबरों में शोएब के एक मित्र के हवाले से दावा किया गया है कि सानिया और शोएब के बीच तलाक हो गया है। दोनों अलग अलग रह रहे हैं। कहा जा रहा है कि सानिया और शोएब के बीच तलाक की वजह पाकिस्तानी मॉडल आयशा ओमर है। इसी मॉडल के साथ मलिक ने एक मैग्जीन के लिए फोटो शूट किया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
 
दावा किया जा रहा है कि मलिक का आयशा कमर के साथ अफेयर है और इसी वजह से सानिया और उनके पति के संबंधों में खटास आ गई। 
 
सानिया ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी डाला था जिससे लगा था कि इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। सानिया ने इस पोस्ट में लिखा था, 'टूटे दिल कहां जाते हैं। अल्लाह को ढूंढ़ने।'
 
इसके बाद सानिया ने एक और पोस्ट डाला था जिसमें वह अपने बेटे इजहान के साथ थीं। इस फोटो के कैप्शन में सानिया ने लिखा था, 'ये पल जिसने मुझे मुश्किल दिनों से बाहर निकाला।'
 
सानिया और शोएब से मुलाकात 2010 में ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में हुई थी। 5 महीने तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। दोनों का 4 साल का एक बेटा भी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी