अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर के बाहर से हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

गुरुवार, 18 मार्च 2021 (08:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर बाहर से एक हथियारबंद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस को नैवल ऑब्जर्वेटरी के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की खुफिया सूचना मिली जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
ALSO READ: अमेरिका में अर्थव्यवस्था के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर का राहत पैकेज, कमला हैरिस ने प्रस्ताव को बढ़ाया आगे
 
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पॉल मर्रे के रूप में की गई है और वह टेक्सास प्रांत के सैन एंटोनियो का रहने वाला है। उसे सबसे पहले अमेरिका की खुफिया सेवा विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया जिसके बाद वॉशिंगटन पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उसके पास से राइफल और गोलियां बरामद की हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी