उनके इस प्रिय घोड़े का नाम इफी मैंट था। इस घोड़े के मरने के बाद हेलेना ने उसे दफनाने के बजाय उसका मीट पकाया और अपने दोस्तों को भी खिलाया। हेलेना ने अपने इस फैसले को फेसबुक पर भी साझा किया। उसने कहा कि मैं उसे खा गई और यही काम तो कीड़े भी करते हैं। इसके बाद, वे आलोचनाओं का शिकार हो गईं। लोगों ने उनसे पूछा कि क्या वे इसी तरह अपनी दादी को भी मरने के बाद खा जाएंगी।