नाइजीरिया में बोको हराम के 4 आतंकवादी मारे गए

सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (21:10 IST)
अबुजा। नाइजीरिया के अशांत उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सेना के एक अभियान में बोको हराम संगठन के 4 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
 
सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शनिवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार झड़पें हुईं और इस दौरान 4 आतंकवादी मारे गए। इस अभियान में 3 जवान भी घायल हुए हैं।
 
बयान में कहा गया है कि अन्य आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी