अमेरिका : कैलिफोर्निया के बार में गोलीबारी में 12 की मौत

गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (19:03 IST)
थाउजंड ओक्स (अमेरिका)। लॉस एंजिल्स से सटे इलाके के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना में एक पुलिस सार्जेंट समेत 12 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
शेरिफ जेफ डीन ने बताया कि बुधवार रात हुई गोलीबारी में मारे गए सभी लोग उपनगर थाउजंड ओक्स स्थित इस बार के अंदर ही मौजूद थे। मरने वालों में वह पुलिस अधिकारी भी शामिल था जो सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचा था।
 
डीन ने बताया कि घटनास्थल पर बंदूकधारी की भी मौत हो गई। घटना के वक्त बार में कॉलेज कंट्री का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी