China : अमेरिकी पत्रकार से अफेयर, चीन के विदेश मंत्री 1 महीने से गायब, उलझी लापता होने की थ्योरी

मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (17:32 IST)
चीन के विदेश मंत्री किन गैंग पिछले करीब एक महीने से लापता हैं। इसे लेकर पूरी दुनिया में चर्चाओं का बाजार गर्म है। राष्ट्रपति जिनपिंग ने उन्हें पद से हटा दिया है। ऐसे में पूरी दुनिया में कयास लग रहे हैं कि किन के साथ क्या हुआ है। सबकी अपनी-अपनी थ्योरी भी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने विदेश मंत्री किन गैंग को पद से हटा दिया है। 
 
वांग बने नए विदेश मंत्री : इसके साथ ही उन्होंने वांग यी को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। चीन के सिर्फ 7 महीने पुराने विदेश मंत्री किन गैंग पिछले कई दिनों से लगातार गायब हैं। 
 
क्या अफेयर है गायब होने का कारण : किन के गायब होने की खबरों के बीच उनका एक चीनी मूल की अमेरिकी पत्रकार फू जियोतियान के साथ अफेयर भी चर्चा में हैं।
 
चीन के विदेश मंत्री किन गैंग को राष्ट्रपति शी जिनपिंग का सबसे करीबी माना जाता है। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी