कोलंबिया के राष्ट्रपति सांतोस को नोबल शांति पुरस्कार

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (14:53 IST)
स्टॉकहोम। कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस को वर्ष 2016 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की शुक्रवार को घोषणा की गई। 
 
कोलंबिया में 50 वर्षों से भी अधिक समय तक चले युद्ध को समाप्त करने के लिए उन्होंने मार्क्सवादी विद्रोहियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन देश में रविवार को कराए गए जनमत संग्रह के दौरान देश की जनता ने उसे नकार दिया है।

सांतोस ने समझौते को नकारे जाने के बावजूद शांति योजना को दोबारा लाने का वादा किया है, वहीं इसे नकारने वाली देश की जनता का कहना है कि यह समझौता छापामारों के प्रति बहुत नरमी बरतने वाला है।  
 
सांतोस को पुरस्कार स्वरूप नौ लाख 30 हजार डॉलर दिए जाएंगे। कोलंबिया के राष्ट्रपति को शांति प्रयासों के लिए मिला नोबेल पुरस्कार।
जुआन मैनुअल सांतोस : प्रोफाइल

इससे पहले 2014 में भारत के कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को यह संयुक्त रूप से मिला था। पिछले साल ट्यूनीशिया में लोकतंत्र बहाल करने में मदद करने वाले क्वार्टेट को यह सम्मान मिला था।

वेबदुनिया पर पढ़ें