किनशासा। अफ्रीकी देश कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ काबिला के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में 17 लोगों की मौत के बाद संयुक्त राष्ट्र ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को संयम बरतने के लिए कहा है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कांगो के राष्ट्रीय सुरक्षा बलों से संयम बरतने की अपील की है।
गृह मंत्री ईवारिस्टे बोशाब ने कहा कि कल रैली के दौरान भड़की हिंसा में 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन पुलिसकर्मी हैं। ताजा हिंसा से अमेरिका की ओर से और प्रतिबंध लगाए जाने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि देश की विपक्षी रिफोर्मिस्ट फोर्स फोर यूनियन एंड सोलिडैरिटी (एफओएनयूएस) के अध्यक्ष जोशेफ ओलेंगा कोये ने दावा किया इस संघर्ष में 53 लोग मारे गए हैं जबकि स्थानीय दक्षिणपंथी अधिकारियों ने कहा कि इस संघर्ष के दौरान 25 प्रदर्शकारियों को गोली मार दी गई।