ट्रंप बोले, 'शिक्षकों के हाथों में बंदूक दो'...

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (21:07 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भीड़ पर गोलीबारी को रोकने के लिहाज से स्कूल शिक्षकों को बंदूक मुहैया कराए जाने के एक प्रस्ताव का समर्थन किया है। ट्रंप पर स्कूलों में बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप लगाते हुए कई तबकों ने उनके इस कदम की आलोचना की है।


ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब फ्लोरिडा के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद बंदूक रखने पर सख्त नियम बनाए जाने की मांग उठ रही है। इस घटना के बाद से बंदूक कानूनों और स्कूलों की सुरक्षा पर राष्ट्रीय बहस एक बार फिर से उठने लगी है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में स्कूलों की सुरक्षा पर स्थानीय और प्रांतीय अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक के दौरान कहा, 'हमें अपने स्कूलों को सख्त बनाना होगा, नरम नहीं।' ट्रंप ने कहा कि उच्च प्रशिक्षित शिक्षकों को बंदूक उपलब्ध कराना आवश्यक है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी