अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप को अब तक नहीं मिला नोबेल पुरस्कार, इस तरह छलका दर्द

मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (07:48 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब तक नोबेल पुरस्कार नहीं मिला है। उन्हें इस बात का अफसोस भी है। उन्होंने पुरस्कार के चयन पर भी सवाल उठाए।
 
संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पुरानी टीस फिर उभर आई और उन्होंने कहा कि यह अन्याय है कि उन्हें कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला।
 
ALSO READ: इमरान खान डोनाल्ड ट्रंप के सामने गिड़गिड़ाए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने पल्ला झाड़ा
उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा कि मुझे कई चीजों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलता अगर वे इसे निष्पक्ष तरीके से देते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा को साल 2009 में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाने पर हैरानी जताई। ओबामा को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

ALSO READ: ट्रंप की मौजूदगी में मोदी का इमरान पर अटैक, सो नहीं पाएंगे Pakistan के प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि उन्होंने ओबामा के राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद उन्हें पुरस्कार दे दिया और उन्हें पता तक नहीं था कि उन्हें यह क्यों मिला। आप जानते हैं? मैं बस इस बात पर उनसे सहमत हूं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी