नौकरी के मामले में 60 प्रतिशत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नाखुश

शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (14:31 IST)
वॉशिंगटन। नौकरी देने के मामले में 60 प्रति‍शत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से खुश नहीं हैं। 49 प्रतिशत का मानना है कि अमेरिकी संसद में उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाना चाहिए। वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज के सर्वे में यह बात सामने आई है।
 
सर्वे के अनुसार 36 प्रतिशत अमेरिकी ट्रम्प के प्रदर्शन से खुश हैं। यह सर्वे तब किया गया जब ट्रम्प के पूर्व कैंपेन चेयरमैन पॉल मानाफोर्ट को टैक्स और बैंक धोखाधड़ी का दोषी करार दिया गया था। इसी दौरान ट्रम्प के अटॉर्नी रहे माइकल कोहेन को भी एक महिला को पैसे देने का दोषी माना गया था। 
 
महिला ने ट्रम्प के साथ शारीरिक रिश्ते होने का दावा किया था। इससे पहले वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज ने अप्रैल में सर्वे किया था। इसके अनुसार ट्रम्प के काम को 40 प्रतिशत लोगों ने पसंद और 56 प्रतिशत लोगों ने नापसंद किया था।
 
45 प्रतिशत लोगों की राय है कि अर्थव्यवस्था सुधारने में ट्रम्प नाकाम रहे। जबकि इतने ही लोग मानते हैं कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में वे कामयाब रहे। उधर 78 प्रतिशत रिपब्लिकंस मानते हैं कि ट्रम्प का अब तक बतौर राष्ट्रपति कार्यकाल शानदार रहा, वहीं 93 प्रतिशत डेमोक्रेट्स और 59 प्रतिशत निर्दलीय ट्रम्प के कार्यकाल को बकवास करार देते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी