इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप

रविवार, 14 जुलाई 2019 (16:00 IST)
जकार्ता। पूर्वी इंडोशिया के सूदूर मलुकु द्वीप पर रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। अमेरिका के भू-गर्भ वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है। हालांकि भूकंप की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
 
अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप उत्तरी मलुकु प्रांत के टर्नेट शहर से लगभग 165 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थानीय समयानुसार शाम 6:28 बजे आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी