रूस में भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (08:32 IST)
सिडनी। रूस के पूर्वी तट पर गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई।
 
अमेरिकी भूगर्भिक सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र कोमांडोस्काई ओस्ट्रोवा के निकोल्सकोय से 41 किमी पूरब में जमीन की सतह से 10 किमी की गहरायी में स्थित था। भूकंप के बाद तत्काल सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी