पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश अस्पताल में भर्ती

बुधवार, 18 जनवरी 2017 (20:16 IST)
ह्युस्टन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच डब्ल्यू बुश को ह्युस्टन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन पर उपचार का असर हो रहा है। बुश को ह्युस्टन मेथॉडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उनकी तबियत बिगड़ी थी।
समाचार पत्र ‘ह्युस्टन क्रॉनिकल’ के अनुसार 92 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की चीफ ऑफ स्टॉफ जीन बेकर ने बताया, वे अस्पताल में हैं। वे ठीक हैं और उपचार का उन पर असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक ने बुश के स्वास्थ्य के बारे में कुछ बातें कही थीं, लेकिन अब उपचार का उन पर असर हो रहा है।
 
जीन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि बुश को स्वास्थ्य संबंधी किस परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया की खबरों के अनुसार बुश को अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 
 
बुश ने 1989 से 1993 तक अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे। उम्र के इस पड़ाव पर हाल के वर्षों में बुश को स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें रही हैं। जुलाई, 2015 में उनको पोर्टलैंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2012 के आखिर में भी कफ संबंधी समस्या के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें