लंदन। दुनिया भर में तहलका मचाने वाले जेके रॉलिंग के उपन्यास 'हैरी पॉटर' में जिक्र किए गए वाकये और उसकी कहानी तो कई लोगों को याद होगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में रहने वाली 26 साल की रिबेका शरॉक को इस उपन्यास के सीरिज की सभी सात किताब शब्दश: याद हैं।
इतना ही नहीं रिबेका को अपनी जिंदगी का हर वाकया याद है। उसे उन घटनाओं की भी याद है, जब वह महज 12 दिन की थी। दरअसल, रिबेका ने जान बूझकर हैरी पॉटर की किताबों को कंठस्थ नहीं किया है और न ही उसे उसकी बचपन की बातें किसी और ने बताई हैं।
रिबेका दुनिया के ऐसे 80 लोगों में हैं, जो हाईली सुपिरियर ऑटोबॉयोग्राफिकल मेमोरी (एचसैम) से ग्रसित हैं। एचसैम ऐसी बीमारी है, जिससे प्रभावित व्यक्ति को अपनी जिंदगी में घटित होने वाली घटना कई वर्षों बाद भी हूबहू याद रहती है।