अफगानिस्तान में भीषण आतंकवादी हमला, 13 पुलिस अधिकारियों की मौत

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (16:27 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के कुंडुज प्रांत के चेहल कप्पा में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में सीमा सुरक्षा बल के कम से कम 13 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।
ALSO READ: अफगानिस्तान में भीषण विस्फोट, 15 बच्चों की मौत, 20 लोग हुए घायल
स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों ने गुरुवार रात चेहेल कप्पा नाका पर अचानक हमला कर दिया जिसमें सीमा सुरक्षा बल के 13 अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
इस सप्ताह कतर की राजधानी दोहा में और अफगानिस्तान और तालिबान की राजनीतिक शाखा के बीच बातचीत शुरू होने के बाद भी अफगान बलों और तालिबान आतंकवादियों के बीच झड़पें जारी हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी