पाकिस्तान ने स्वीकारा, भारतीय सेना ने मार गिराए 2 सैनिक

गुरुवार, 26 दिसंबर 2019 (13:18 IST)
रावलपिंडी। पाकिस्तान के देवा सेक्टर इलाके में गुरुवार की सुबह भारतीय सैनिकों की कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। 
 
जियो न्यूज ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
 
आईएसपीआर ने मृत सैनिकों की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनकी पहचान नायब सूबेदार कंदेरा और सिपाही एहसान के रूप में की गई है।
ALSO READ: क्या भारतीय सेना LOC पार कर POK में घुसी, जानिए वायरल खबर का सच...
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी करती रहती है। इसके पीछे उसकी एक कोशिश आतंकवादियों को भी इस ओर धकेलने की होती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से भारतीय सेना पाक गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी