Indian motel manager murdered : अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक भारतीय मूल के मोटल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार दोपहर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित पिट्सबर्ग शहर में हुई है। मोटल मैनेजर ने हमलावर से पूछा था- तुम ठीक हो दोस्त? आरोपी ने बाद में पुलिस पर भी गोलीबारी की। पुलिस एनकाउंटर में घायल होने के बाद आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
एक पुलिसकर्मी भी गोलीबारी में घायल है। आरोपी ने जिस महिला को गोली मारी है, वह भी अस्पताल में भर्ती है। मोटल के सर्विलांस कैमरों में गोलीबारी की यह घटना कैद हो गई। आरोपी पर आपराधिक हत्या, हत्या का प्रयास और लापरवाही से दूसरे व्यक्ति को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है।
Edited By : Chetan Gour