दमिश्क। भूकंप प्रभावित सीरिया में एक रिहाइशी इलाके पर इसराइल ने रविवार सुबह मिसाइल हमला कर दिया। इस भीषण हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
उल्लेखनीय है सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में 5,800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस भीषण भूकंप में यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और हजारों लोग बेघर हो गए।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy : twitter