जो बिडेन और कमला हैरिस 2020 के 'पर्सन ऑफ द ईयर'

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (10:54 IST)
वॉशिगटन। टाइम पत्रिका ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना है।
 
पत्रिका ने चेंजिंग अमेरिका स्टोरी' कैप्शन के साथ बिडेन (78) और हैरिस (56) दोनों नेताओं की तस्वीर 'अपने कवर पेज पर छापी है।
 
टाइम के एडिटर-इन-चीफ एडवर्ड फेल्सन्थल ने कहा कि बिडन और हैरिस ने यह सम्मान इसलिए जीता, क्योंकि उन्होंने 'अमेरिकी कहानी को बदला। दोनों ने यह दिखाया कि सहानुभूति की ताकत विभाजन से कहीं अधिक होती है।
 
टाइम ने 2019 का पर्सन ऑफ द ईयर जलवायु परिवर्तन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को चुना था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी