हिन्दू धर्म मिटाने पर आमादा, बताया पाकिस्तानी जैसा, मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 26 जून 2025 (20:17 IST)
Kangana Ranauts VS Zohran Mamdani : बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत बयानों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार उन्होंने निशाना साधा है भारतीय मूल की मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी पर। कंगना रनौत ने न केवल जोहरान ममदानी के नाम और पहचान पर सवाल उठाए, बल्कि उन पर हिन्दू धर्म को मिटाने की मंशा रखने का भी आरोप लगाया।
ALSO READ: पुणे की महिला ने पेशाब से धोई अपनी आंख, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक, सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग
कंगना रनौत ने कहा कि जोहरान ममदानी भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगता है। कंगना रनौत ने ये प्रतिक्रिया उस ट्वीट पर दी जिसमें दावा किया गया था कि जोहरान ममदानी ने एक बार टाइम्स स्क्वायर में प्रदर्शनकारियों की भीड़ का नेतृत्व किया था, जिन्होंने हिन्दुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था और भगवान राम का अपमान किया था।
 
कंगना ने एक्स पर क्या लिखा 
कंगना ने एक्स पर लिखा कि उनकी मां मीरा नायर हमारे देश की महान फिल्ममेकर हैं, पद्मश्री हैं, भारत की मशहूर बेटी हैं। उन्होंने मशहूर लेखक महमूद मामदानी से शादी की जो गुजराती मूल के हैं। बेटे का नाम रखा 'जोहरान ममदानी' जो सुनने में पाकिस्तानी जैसा लगता है, भारतीय नहीं...क्या हुआ उनके हिन्दू खून या पहचान को? और अब वो हिन्दू धर्म को मिटाने पर आमादा हैं? वाह!! हर जगह यही कहानी है।
कौन हैं जोहरान ममदानी
33 साल के जोहरान ममदानी भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर मीरा नायर और लेखक महमूद मामदानी के बेटे हैं। वे एक समाजवादी नेता हैं और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका से जुड़े हुए हैं।  जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर डेमोक्रेटिक प्राइमरी में 43.5% वोटों से एंड्रयू क्योमो (36.4%) को हराकर इतिहास रच दिया। यह जीत उन्हें न्यूयॉर्क का पहला मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर बनने की दहलीज पर ले आई। नेल्सन मंडेला को उद्धृत करते हुए ममदानी ने कहा कि जब तक काम हो न जाए, वह असंभव लगता है। जोहरान के माता-पिता दोनों ही भारतीय मूल के हैं।  इनपुट एजेंसियां  Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी