जय श्री राम कहकर केशव महाराज ने किया विश्व हिंदू कॉंग्रेस का समर्थन (Video)

Webdunia
रविवार, 12 नवंबर 2023 (14:33 IST)
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने 24 नवंबर से बैंकॉक में होने वाली तीन-दिवसीय विश्व हिंदू कांग्रेस (WHC)-2023 को अपना समर्थन दिया है।वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

पहला सम्मेलन 2014 में दिल्ली में और दूसरा 2018 में शिकागो में आयोजित किया गया था।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डब्ल्यूएचसी-2023 को संबोधित करेंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख