इसके बाद महिलाएं शांति से अलग दिशाओं में जाती हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद फुटेज में किम को हवाई अड्डे के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा अधिकारियों की तरफ जाते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान उनके हाव-भाव से लगता रहा है कि उन्हें मदद की जरूरत है। इसके बाद वे उनके साथ हवाई अड्डे के क्लिनिक जाते हुए दिखाई देते हैं।
मलेशियाई अधिकारियों का कहना है कि हमले के तुरंत बाद अस्पताल जाते समय किम की मौत हो गई थी। मलेशिया के उप राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नूर राशिद इब्राहीम ने रविवार को कहा कि किम ने हवाई अड्डे के ग्राहक सेवा कर्मचारियों को बताया था कि 2 अज्ञात महिलाओं ने एक तरल पदार्थ से उनके चेहरे को रगड़ा था, जिसके बाद उन्हें चक्कर आने लगा था। (भाषा)