पाकिस्तान में 17 महिलाओं को चाकू मारने वाले को उम्रकैद की सजा

शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (19:30 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने 17 महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
 
मुहम्मद अली ने कहा कि उसे महिलाओं से नफरत थी और उनको चोट पहुंचाकर उसे मजा आता था। वह रात के समय बाहर निकलता था और अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था। वह रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से महिलाओं पर वार करता था।
 
उसने साल 2016 में रावलपिंडी के निवासियों में खौफ पैदा कर दिया था। उसे अगस्त, 2016 में आतंकवाद विरोधी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
 
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजा कमर सुल्तान ने अली को दोषी पाया और हत्या के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई तथा हत्या के प्रयास के मामले में 10 साल जेल की अतिरिक्त सजा सुनाई। अली ने जिन महिलाओं पर हमला किया था उनमें से एक अंजुम नाज की मौत हो गई थी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी