लंदन में खालिस्तानियों का विरोध : तिरंगे के अपमान पर भड़के लोग, पुलिस ने भारतीयों के साथ किया डांस

Webdunia
मंगलवार, 21 मार्च 2023 (23:38 IST)
यूनाइटेड किंगडम में जिस तरह से तरह से भारतीय हाई कमीशन पर तिरंगे का अपमान हुआ और खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगा हटाकर खालिस्तानी झंडा लगाया उसके बाद से यहा तिरंगे के पक्ष में कई स्थानीय भारतीय लोग खड़े हो रहे हैं और खालिस्तान का विरोध कर रहे हैं।
<

#Watch | Indians express solidarity with India High Commission after the attack on the London office@HCI_London@MEAIndia pic.twitter.com/7nG49Z5EAE

— DD News (@DDNewslive) March 21, 2023 >भारतीय समुदाय के लोग लंदन में बड़ी संख्या में भारतीय हाई कमीशन के सामने इकट्ठा हुए। ये लोग अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर आए और भारत के पक्ष में एकजुट दिखे।

बड़ी बात यह है कि जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में भारतीय यहां इकट्ठा हुए और भारतीय झंडे के समर्थन में एकजुटता दिखाई उसे यहां मौजूद पुलिस का भी समर्थन प्राप्त हुआ। भारतीय लोगों के साथ ब्रिटेन के पुलिसकर्मी भी डांस करते हुए नजर आए।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख