रसा-दमित्री को शांति का नोबेल, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की लड़ाई में दिया उल्लेखनीय योगदान

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (15:16 IST)
ओस्लो। इस वर्ष 2021 का शांति का नोबेल पुरस्कार फिलीपींस की पत्रकार मारिया रसा और रूस के दिमित्री मुरातोव को संयुक्त रूप से देने का ऐलान किया गया है। इन दोनों ही पत्रकारों ने अपने-अपने देशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है।

ALSO READ: ‘नोबेल सम्‍मान’ के लिए जब गुरनाह को कॉल आया तो वे इसे मजाक समझ रहे थे, फि‍र ऐसे हुआ यकीन
 
नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने पुरस्कारों का ऐलान करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों, जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है, के लिए इस जोड़ी को सम्मानित किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी