फिर से संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत बनेंगी मारिया शारापोवा

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016 (14:08 IST)
संयुक्त राष्ट्र। मारिया शारापोवा के अप्रैल में डोपिंग के प्रतिबंध से मुक्त होने और अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताओं में वापसी होने के बाद यह रूसी स्टार फिर से संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत बन जाएंगी।

 
शारापोवा के डोपिंग में नाकाम रहने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने मार्च में उन्हें सद्भावना दूत की भूमिका से निलंबित कर दिया था। वे 9 साल से संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम से जुड़ी थीं। 
 
यूएनडीपी के प्रवक्ता ने कहा कि यूएनडीपी को यह जानकर खुशी है कि मारिया शारापोवा जल्द ही फिर से खेल में लौट सकती हैं और जब उनका प्रतिबंध अप्रैल 2017 में समाप्त होगा तो फिर हम सद्भावना दूत के रूप में उनकी भूमिका पर लगे निलंबन को भी हटा देंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें