Israel-Hamas war: गाजा में इजराइल (Israel) के सैन्य अभियान में 56,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। गाजापट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय (Palestinian Health Administration) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से 56,077 लोग मारे गए हैं तथा 131,848 अन्य घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 5,759 ऐसे लोग हैं जो 18 मार्च को इजराइल द्वारा 2 महीने के युद्ध विराम को समाप्त कर लड़ाई फिर से छेड़ने के बाद मारे गए हैं।
ALSO READ: जानिए ईरान और इजराइल की लड़ाई में दोनों में से किसे हुआ ज्यादा नुकसान