Hurun Rich List 2023: दुनिया में घटी अरबपतियों की संख्‍या तो भारत में पैदा हुए 16 नए अरबपति

बुधवार, 22 मार्च 2023 (16:39 IST)
कोरोना, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और तमाम प्राकृतिक आपदाओं ने जहां कई देशों के अरबपतियों की कमर तोड़ दी है तो वहीं दूसरी तरफ भारत में अरबपतियों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। बड़ा बाजार और भरोसेमंद निवेशकों के सहारे 2023 में भारत में 16 नए अरबपति पैदा हुए।

जबकि दुनिया में इसी समय अरबपतियों की संख्‍या में 8 फीसदी गिरावट आई है। यह खुलासा हुरून रिच लिस्‍ट 2023 (Hurun Rich List 2023) में हुआ है, जिसमें भारत के 16 नए चेहरे सामने आए हैं। इनमें रेखा झुनझुनवाला टॉप पर हैं।

हुरून ग्‍लोबल रिच लिस्‍ट में भारत नए अरबपति पैदा करने के मामले में तीसरे स्‍थान पर रहा है। इस दौरान दुनियाभर में कुल 176 अरबपति पैदा हुए। ये भी 18 देशों के 99 शहरों से ताल्‍लुक रखते हैं। इनमें भारत के भी 16 अरबपति हैं।

स्‍टॉक बाजार (Stock Market) के महारथी रहे राकेश झुनझुनवाला की पत्‍नी रेखा झुनझुनवाला इस सूची में टॉप पर हैं। यानी नए शामिल हुए अरबपतियों की लिस्‍ट में उनकी संपत्ति सबसे ज्‍यादा है। भारतीय अरबपतियों की पूंजी बीते 5 वर्षों में काफी ज्‍यादा बढ़ गई है। इस दौरान भारत के सभी अरबपतियों ने मिलकर 360 अरब डॉलर यानी करीब 30 लाख करोड़ रुपए कमाए।
Edited by navin rangiyal 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी