Hindus in Pakistan : जानिए पड़ोसी देश पाकिस्तान में कितनी है अल्पसंख्यक हिंदुओं की आबादी, अन्य समुदायों की जनसंख्या का जारी हुए डेटा

गुरुवार, 9 जून 2022 (17:49 IST)
पेशावर। पाकिस्तान में 22,10,566 हिन्दू रहते हैं जो कुल पंजीकृत आबादी 18,68,90,601 का सिर्फ 1.8 प्रतिशत हैं। यह जानकारी सेंटर फॉर पीस ऐंड जस्टिस पाकिस्तान की रिपोर्ट में दी गई है।
 
नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (एनएडीआरए) के आंकड़ों के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कहा गया कि देश की आबादी में अल्पसंख्यकों की आबादी 5 प्रतिशत से कम है और इनमें से भी हिन्दू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह है। एनएडीआरए के मुताबिक मार्च तक देश में कुल पंजीकृत आबादी 18,68,90,601 है जिनमें से मुस्लिमों की संख्या 18,25,92,000 है।
 
प्राधिकरण से अल्पसंख्यकों को प्राप्त कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) के आधार पर रिपोर्ट में अलग-अलग 17 धार्मिक समूहों की पुष्टि की गई है और 1,400 लोगों ने स्वयं को नास्तिक बताया है।
 
पाकिस्तान में तीन राष्ट्रीय जनगणना के आधार पर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 22,10,566 हिन्दू, 18,73,348 ईसाई,1,88,340 अहमदिया,74,130 सिख, 14,537 बहाई और 3,917 पारसी रहते हैं। देश में 11 अन्य अल्पसंख्यक समुदाय हैं जिनके लोगों की संख्या दो हजार से कम है जिन्हें एनएडीआरए ने सीएनआईसी जारी किए हैं।
ALSO READ: Pakistan : कराची में मंदिर पर फिर हमला, हनुमानजी की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, दहशत में हिन्दू समुदाय, देखें वीडियो
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 1,787 बौद्ध, 1,151 चीनी, 628 शिंटो, 628 यहूदी, 1,418 अफ्रीकी धर्म अनुयायी, 1,522 केलाशा धर्म अनुयायी और छह लोग जैन धर्म का पालन करते हैं।
 
आधिकारिक अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान में 75 लाख हिन्दू रहते हैं। हालांकि समुदाय के अनुसार देश में 90 लाख से अधिक हिन्दू हैं। पाकिस्तान की अधिकतर हिन्दू आबादी सिंध प्रांत में बसी है। वे अक्सर कट्टरपंथियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत करते हैं। (इनपुट भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी