चीन ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल, देखें रोमांचित कर देने वाली तस्वीरें

चीन ने दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल तैयार बना लिया है। बताया जाता है कि इस पुल की लंबाई 55 किलोमीटर है। यह पुल हांगकांग, मकाउ और चीन को जोड़ता है। यह पुल चीन की पर्ल नदी पर बनाया गया है।यह पुल पानी के भीतर सुरंग से होकर भी गुजरेगा। इस पुल को शुरू किए जाने के बाद ट्रेवल टाइम काफी कम हो जाएगा।

अभी हांगकांग से झुहाई जाने में करीब 3 घंटे लगते हैं और इस पुल के शुरू होने के बाद 30 मिनट में ही ही यह सफर हो जाएगा। इस पुल को करीब सात सालों में हो सका है। चीनी मीडिया की खबरों के अनुसार इस पुल को तैयार करने में 60 एफिल टावर के बराबर स्टील की मात्रा यानी 420,000 टन स्टील का प्रयोग किया गया है।
यह पुल छ: लेन चौड़ा है। खबरों के अनुसार इस पुल का उद्घाटन साल 2017 में ही कर दिया गया था, लेकिन आम नागरिकों के लिए इसे अब शुरू किया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक इस पुल के निर्माण में करीब 1,510 करोड़ डॉलर खर्च किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी