ब्रिटिश इतिहास की सबसे महंगी प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल की शाही शादी, देखिए फोटो

रविवार, 20 मई 2018 (13:07 IST)
ब्रिटेन की महारानी के पोते प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शाही शादी शनिवार को हुई। इस शाही शादी को ब्रिटिश इतिहास की सबसे महंगी शादी बताया जा रहा है।




इस शाही शादी पर करीब 600 करोड़ रुपए का खर्च आया। इससे पहले 2011 में हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शादी पर करीब 90 करोड़ रुपए का खर्च आया था।





इस शाही शादी में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं।




शादी की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शादी के आयोजन स्थल विंडसर कैसल को सजाने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए के तो सिर्फ फूल लगाए गए। वीवीआईपी शादी की सुरक्षा में भी करीब 274 करोड़ रुपए खर्च किए गए। (Photo Courtesy : The Royal Family Twitter account)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी