प्रिंस फिलिप ने कार दुर्घटना में घायल महिला से माफी मांगी

रविवार, 27 जनवरी 2019 (23:59 IST)
लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप ने एक कार दुर्घटना में घायल हुई महिला से माफी मांगी है। दरअसल, 97 वर्षीय फिलिप की कार ने एक महिला की कार को टक्कर मार दी थी जिसमें महिला की कलाई टूट गई थी। प्रिंस ने कहा कि वे इस दुर्घटना को लेकर बहुत दु:खी हैं।
 
 
प्रिंस फिलिप इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे। यह हादसा सैंड्रिंगम के पास गुरुवार को हुआ था। ड्यूक की लैंड रोवर ने जिस कार को टक्कर मारी थी, उसमें 45 वर्षीय एम्मा फेयरवेदर नाम की महिला अपनी एक सहेली और 9 महीने के बच्चे के साथ सवार थीं।
 
'संडे मिरर' की खबर के मुताबिक ड्यूक ने एम्मा फेयरवेदर को लिखे पत्र में कहा है कि वे इस घटना में अपनी भूमिका से बेहद दु:खी हैं और वे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। बकिंघम पैलेस ने इस खबर से वास्तविक होने की पुष्टि की है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी