प्रिंस फिलिप ने फिर चलाई बिना सीट बेल्ट के कार, दो दिन पहले ही हुए थे हादसे का शिकार

रविवार, 20 जनवरी 2019 (11:39 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप कार हादसे में बाल-बाल बचने के दो दिन बाद ही बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चलाते देखे गए। पुलिस ने इस सिलसिले में उनसे मिलकर बात की है। 
 
रविवार को एक समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चलाते दिख रहे हैं।
 
तस्वीर में ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप शनिवार को नई लैंड रोवर फ्रीलैंडर कार में अपनी पत्नी के निजी सैंड्रिंघम इस्टेट (हाउस) जाते नजर आ रहे हैं।
 
गुरुवार को प्रिंस पूर्वी इंग्लैंड के नौरफ्लॉक में सैंड्रींघम इस्टेट के पास हादसे का शिकार हुए थे। हालांकि इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी