यंगून। म्यांमार के रहाइन प्रांत की राजधानी यंगून में रविवार को हजारों बौद्धों ने मुस्लिमों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए। हाल ही में एक हफ्ते के भीतर दो मस्जिदों में बौद्धों ने आग लगा दी थी। 2012 के बाद से ही म्यांमार में मुस्लिमों के खिलाफ सांप्रदायिक झड़पे और हमले होते रहे हैं। रोहिंग्या मुसलमों के खिलाफ चले सांप्रदायिक अभियान की आग अब संपूर्ण म्यांमार में पांस पसार चुकी है।
आंग सान सू की की सरकार ने रोहिंग्या शब्द के इस्तेमाल को रोकने का निर्देश दिया है। सरकार ने रोहिंग्या की जगह रहाइन के मुस्लिम समुदाय टर्म का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों को इस शब्द पर भी आपत्ति है। इस प्रांत के लोगों का कहना है कि इससे मुस्लिमों को बौद्ध देश में मान्यता मिलेगी। यूथ ग्रुप के लोकल नेता फोइ थार ले ने कहा, बंगाली को बंगाली कहा जाना चाहिए।' उन्होंने कहा कि इसे लेकर देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है।