पंजाब प्रांत में सबसे अधिक 144 लोगों की मौत : पंजाब प्रांत में सबसे अधिक 144 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद खैबर पख्तूनख्वा में 63, सिंध में 25, बलूचिस्तान में 16, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 10 और इस्लामाबाद में 8 लोगों की मौत हुई है। भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से संपत्ति और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में 246 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 38 पशुओं की मौत हुई है। मानसून की शुरुआत से अब तक 1,250 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और 366 पशु मारे गए हैं।
भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त : हरिपुर की खानपुर तहसील में भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि हाली बाग कलाली में एक सड़क बड़े भूस्खलन के कारण दो दिन तक अवरुद्ध रही जिससे राहत कार्यों में देरी हुई। स्वात और आसपास के इलाकों में बारिश जारी रही, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में 8 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग लापता हो गए। तत्ता पानी के पास एक बड़े भूस्खलन की खबर है। एनडीएमए ने कहा कि वह स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और प्रांतीय अधिकारियों के साथ बचाव एवं राहत कार्यों में समन्वय कर रहा है।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)